Hi Friends, I am Mohit Sharma from Indore. I currently live in Jaipur for my studies. I am headshave fetisher and always wanted to shave my head from past 5-6 years. And finally shaved my head 1.5 years ago. Now I am going to share my headshave experience in Hindi, I will also share in English also. If anyone wants to chat with me, you can message me on Instagram username mo_hit_sharma009. I will also share picture there.
यह बात है 29 अप्रैल, 2023 की, उस दिन मेरा आखरी एग्जाम था। मैं परीक्षा देके वापस अपने रूम पर आया और हर बार को तरह मुंडन करवाने का सोच रहा था की काश मैं भी मुंडन करवाऊ परंतु में थोड़ा शर्मिला हू इस कारण मुंडन करवा नहीं पा रहा था। तभी मैंने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर मुंडन संबधित वीडियोज देखे। फिर मैं सो गया और शाम को उठा 4 बजे और अपने फ्रैंड्स से मिलने उनके फ्लैट पर गया क्योकि आखरी दिन था सेमेस्टर का उसके बाद हम 2 महीनों बाद मिलने वाले थे। वहाँ हम गप्पे लड़ा रहे थे की कौन क्या करेगा तभी एक फ्रेंड सर खुजा रहा था उसको डैंड्रफ़ है तो दूसरे फ्रेंड ने कहा की मुंडन करवा ले। उसकी बात सुनकर मुझे वापस इच्छा होने लगी मुंडन करवाने की और फिर शाम को मैं वापस अपने रूम पर आ गया और सोच रहा था की क्या करूँ करवा लू मुंडन या नहीं। फिर मैंने सोचा की 2 महीनों का ब्रेक है तो मुंडन करवा सकता हू और जब तक वापस कॉलेज खुलेगी तबतक बाल आ जायेगे। तो फिर मैंने डिसाइड किया करवा लू मुंडन पर एक समस्या थी की अब घर जाऊगा तो मुंडन नहीं करवा पाऊगा तो मैंने फिर एक प्लान बनाया। घर पे कॉल किया और बताया की इस बार में घर नहीं आ पाऊगा क्योकि अभी इंटर्नशिप स्टार्ट होगी तो में सीधा दिवाली पे ही घर आऊगा। घरवाले मान गए और फिर मैं वापस मुंडन के बारे में सोचने लगा तबतक 9 बज चुके थे। तो मैं फिर पास में एक शॉप है वाहा पर गया टोपी लेने। वहाँ मैं टोपी पहन कर चेक कर रहा था की मेरे मुंडन करवाने के बाद कितना भाग दिखेगा मेरे गंजे सर का तो दुकानदार ने पूछ लिया की भैया आपको टकला होना है क्या जो इतना देख रहे हो। मैंने कहा की “भैया कल मुंडन करवाना है सुबह तो अभी ले जाता टोपी” तो वो बोले की अभी आप ले जाओ फिर अगर आपको कुछ दिक्कत हो तो बदलवा लेना। फिर मैंने उनसे एक टोपी ली और अपने रूम आ गया। पूरी रात सोचता रहा की कल मेरा मुंडन हो जाएगा, पता नहीं कैसा लगूगा में टकला होकर और में सो गया। सुबह उठा और फिर सोचा की अभी हैरवॉश करके जाता सलून और मुंडन करवाता फिर रूम पे आकर वापस ख़ुद ही रेजर चलाऊगा वापस। फिर में नहाने गया और फिर कपड़े पहने नया शर्ट, नई जीन्स। बैग में टोपी डाली और फिर मोजे पहने और फिर जूते पहन कर निकल गया रूम से। फिर मुहबे याद आया की पहले में डी मार्ट से रेजर और शेविंग क्रीम ले आता तो मैंने सीधी बस पकड़ी और डी मार्ट गया। वापा पर मैंने पाँच रेजर, एक शेविंग क्रीम, एक शेविंग फोम और एक शेविंग ब्रश लिया। उनको बैग में रखा और वापस बस में बैठ गया। लास्ट दूसरे स्टॉप पर उतर गया जहाँ मुझे जाना था मुंडन करवाने। बस से उतारकर मैं पैदल गली में अंदर गया जहाँ मुझे लोकेशन दिख रही थी पर वहाँ पहुचने पर पता चला की वो सलून तो कबका बंद हो गया तो मैंने पास में एक दुकानदार से पूछा तो उसने कहा की तीसरी गली के कॉर्नर पे ही है एक सलून वहाँ चले जाओ। तो में फिर उधर गया, वहाँ मुझे सलून दिखा छोटा सा। मैं अंदर जाने ही वाला था की मुझे थोड़ा नर्वस महसूस हुआ और में वापस मूड गया। पास में एक टी स्टाल है वहाँ गया और चाय पी। चाय पीते पीते ख़ुद को मोटीवेट किया की अब पीछे नहीं हटना है, अब मुंडन करवा के ही जाना है।
और फिर में वापस सलून की तरफ़ गया। मैं जैसे ही सलून में घुसने वाला था की एक आदमी बाहर से अंदर आया और मुझे पूछा बोलिए भैया। तब में थोड़ा नर्वस होते हुए बोला “भैया मुंडन करवाना है”
तब मुझे पता चला की वो नाई है। तो उम्होंने मुझे पहली कुर्सी की तरफ़ इशारा करते हुए कहा की वहाँ बैठ जाओ। और में जाकर कुर्सी पर बैठ गया। फिर वो नाई एक काला कपड़ा लेके आए, मेरे आगे डाला और गले में बाँधते हुए पूछा ट्रिमर से करूँ या रेजर। मैंने कहा की रेजर से करदो। फिर वो जाकर पानी का बॉटल लेके आए और मेरे बालों में स्प्रे किया, फिर 5-6 मिनट तक मसाज की। फिर उन्होंने साइड में ड्रावर से उस्तरा निकला, उस मेसे पुरानी ब्लेड बाहर निकाली, उस्तरे को धोया, एक न्यू ब्लेड लिया, उसके दो टुकड़े किए और एक टुकड़े को उस्तरे में डाल दिया। फिर वो मेरे पीछे आके खड़े हो गए तो मैं समझ गया की अभी स्टार्ट होगा मेरा मुंडन तभी उन्होंने मुझे पूछा “ भैया आपको छोटी रखवानी है?” मैंने हा कह दिया। फिर उन्होंने मेरे सर के बीच में थोड़े बाल पकडे उनको सेट किया और ऊपर की तरफ़ खिचा और नीचे उस्तरा रखा और चलाने लग गए। मुझे “शर्रेर शर्र” की आवाज आने लगी और एक अलग ही फील होने लगा जहाँ जहाँ उस्तरा चल रहा था, बस कुछ हो क्षणों में मेरे पीछे के सारे बाल ग़ायब हो गए थे। फिर नाई ने मेरी छोटी के बालों को पीछे खिचा और उस्तरा रखा और आगे की तरफ़ चलाना शुरू किया। तभी मुझे आगे काँच में मेरा गंजा सर दिखना शुरू हो गया। मेरे बाल आगे की तरफ़ नीचे गिर रहे थे और मेरा गंजा सिर भी दिख रहा था। फिर नाई ने मेरे सिर के दोनों तरफ़ उस्तरा चलाया और 5-6 मिनट के अंडर मेरा मुंडन हो गया। फिर नाई ने मेरी छोटी को सेट किया गोल शेप में। और फिर मुझे पूछा की दाढ़ी करनी है मैंने सोचा की अभी 2 महीने तक तो बाहर जाना नहीं है तो मैंने हा करदी। फिर नाई ने मेरे गले से कपड़ा खोला और हेडरेस्ट निकाला और मेरे सिर पीछे की तरफ़ जुका दिया। फिर उसने एक टॉवल रखा। मेरी दाढ़ी में पानी स्प्रे किया, शेविंग क्रीम लगाई और ब्रश से झाग किया, फिर उसने उस्तरा लिया और शेव करना स्टार्ट किया 5-6 मिनट में मेरी दाढ़ी भी साफ़ हो गई और तभी नाई ने पूछा “भैया मूछे रखनी है या उड़ा दु?” मैंने कहा कि उड़ा दो, फिर उसने मेरी मुछे भी उड़ा दी। और फिर उसने पानी स्प्रे किया और कपड़े से साफ़ किया मेरा फेस और गंजा सिर। इसके बाद नाई ने आफ़्टरशेव लोशन लिया और मेरे फेस और गंजे सिर पर लगाया। अचानक ही जलन शुरू हो गई। फिर मैंने नाई को पैसे दिए और अपने बैग से टोपी निकली। फिर मैंने टोपी पहनी और सलून से बाहर आ गया। वापस रूम पर जाने के लिए बस ही लेनी थी तो मैं बस स्टैंड चला गया। वहाँ बस स्टैंड में खड़ा था, वहाँ मुझे यकीन नहीं हो रहा था की में गंजा हो गया हो सच में तो में अपने गंजे सिर पर हाथ घुमा रहा था थोड़ी थोड़ी देर में टोपी हटा कर। फिर बस आई और में अपने रूम पर आ गया। रूम पे आते ही मैंने टोपी उतारी और मिरर में अपना टकला सिर देख रहा था और हाथ घुमा रहा था।
सही में ये एक अलग ही अनुभव था। अभी वापस होली के बाद मार्च 2025 में मुंडन करवाने का प्लान कर रहा हू।